होम › व्हाट्सएप जोड़ें

अपना व्हाट्सएप नंबर InvoiceMate से कैसे जोड़ें

व्हाट्सएप बिज़नेस नंबर जुड़ जाने के बाद हर नया बिल अपने आप ग्राहक को व्हाट्सएप पर चला जाता है, आपके अपने नंबर से — और फ़ोन पर व्हाट्सएप बिज़नेस ऐप पहले की तरह चलता रहता है। लगभग 5 मिनट लगते हैं।

आपको चाहिए: InvoiceMate ऐप (प्रो, या प्रो का मुफ़्त महीना), वह फ़ेसबुक अकाउंट जिससे आपका बिज़नेस चलता है, और आपका व्हाट्सएप बिज़नेस नंबर।

पूरा तरीका एक वीडियो में

अपना व्हाट्सएप नंबर InvoiceMate से जोड़ेंऐप के WhatsApp Automation से मेटा की स्क्रीन तक और वापस: नंबर और बिज़नेस चुनें, Confirm और Finish — फिर बिल अपने आप जाते हैं।

सवाल-जवाब

क्या मेरा व्हाट्सएप बिज़नेस ऐप बंद हो जाएगा?

नहीं। आपकी चैट फ़ोन पर रहेंगी और आप पहले की तरह जवाब देंगे; InvoiceMate उसी नंबर से सिर्फ़ बिल भेजता है।

इसका खर्च कितना है?

हर बिल वाले मैसेज के लिए मेटा आपके कार्ड से पैसे लेता है; रेट देश के हिसाब से है और मेटा की वेबसाइट पर लिखा है। InvoiceMate ऊपर से कुछ नहीं लेता।

Finish के बाद ऐप नहीं खुला

पेज पर "Return to InvoiceMate" दबाएँ। यह 30 मिनट तक काम करता है।

मेटा की स्क्रीन की जगह फ़ेसबुक फ़ीड खुल गई

InvoiceMate में वापस जाएँ और फिर से "Connect with WhatsApp" दबाएँ। लॉग इन होने के बाद मेटा की स्क्रीन सीधी खुलती है।

मैं कहीं अटक गया हूँ

हमें व्हाट्सएप पर मैसेज करें, हम आपके साथ मिलकर जोड़ देंगे।

ऐप मुफ्त डाउनलोड करें